{"_id":"593454744f1c1bce638b45a0","slug":"14966017285-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभद्र टिप्पणी करने पर महिला कर्मी ने पीटा उपप्रधान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अभद्र टिप्पणी करने पर महिला कर्मी ने पीटा उपप्रधान
Updated Mon, 05 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल की एक ग्राम पंचायत में उपप्रधान को महिला कर्मचारी को अभद्र कमेंट करना महंगा पड़ गया। महिला कर्मचारी ने पंचायत उपप्रधान की पंचायत भवन में ही पिटाई कर दी। इसकी शिकायत पुलिस थाना नादौन में की। पुलिस ने पंचायत उपप्रधान की शिकायत पंचायत प्रधान को भेजी। ऐसे में पंचायत उपप्रधान ने आखिर में महिला से माफी मांग जान छुड़ाने में ही समझदारी समझी। पंचायत कार्यालय में दैनिक कार्य चला हुआ था। इस दौरान अपना कार्य करवाने पहुंची महिला कर्मचारी को पंचायत उपप्रधान ने कमेंट कर दिया लेकिन महिला ने इसे अनदेखा कर दिया। इसका लाभ उठाकर पंचायत उपप्रधान ने दोबारा अभद्र कमेंट शुरू कर दिए लेकिन इस बार महिला कर्मचारी ने गुस्से में आकर पंचायत उपप्रधान की पिटाई कर दी। इसकी शिकायत महिला ने पुलिस थाना में की। पुलिस ने शिकायत पत्र पंचायत प्रधान को मार्क किया। कार्रवाई के डर से उपप्रधान ने महिला कर्मचारी से काफी मांग जान छुड़ाने में समझदारी समझी। एसएचओ सतीश कुमार का कहना है कि महिला कर्मचारी ने उपप्रधान के खिलाफ शिकायत पत्र दिया है। इसे संबंधित पंचायत प्रधान को मार्क किया गया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।