फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   डंपर की चपेट में आईं मां-बेटी, हालत गंभीर

डंपर की चपेट में आईं मां-बेटी, हालत गंभीर

Sat, 18 May 2019 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
डंपर की चपेट में आईं मां-बेटी, हालत गंभीर
भरुआसुमेरपुर। हाईवे पर शुक्रवार रात गणेश रोड लाइंस के समीप अनियंत्रित डंपर झोपड़ पट्टी में घुसे गया। जिसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल मां-बेटी की हालत नाजुक बनी है। दोनों का कानपुर में इलाज चल रहा हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब नौ बजे डंपर कबरई से गिट्टी लादकर कानपुर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार डंपर फैक्टरी एरिया के पास गणेश रोड लाइंस के सामने एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में असंतुलित हो गया। चालक के नियंत्रण खोने पर डंपर दो राहगीरों को कुचलता हुआ हाईवे किनारे बनी झोपड़ पट्टियों में जा घुसा।
विज्ञापन


जिससे बिवांर थानाक्षेत्र के करगांव निवासी नंदकिशोर सविता तथा जलालपुर थानाक्षेत्र के धौहल गांव निवासी भोगीलाल द्विवेदी की झोपड़ी ध्वस्त हो गई। भोगीलाल की झोपड़ी के बाहर बैठी उसकी पत्नी संतोषी (35) व पुत्री खुशी (5) गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि दो राहगीर घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनमें हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा निवासी रिंकू कुमार (35) पुत्र प्रीतम सिंह व अश्विनी कुमार (33) पुत्र राजेंद्र कुमार शामिल हैं। यह दोनों उद्योग नगरी में रिमझिम इस्पात लिमिटेड में आए थे। दोनों ट्रक खड़ा कर खाना खाने के लिए होटल जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। चारों घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत चिंताजनक होने पर सभी को सदर अस्पताल भेजा गया।


जहां चिकित्सकों ने सभी को कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में मां-बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं घटना के बाद डंपर चालक व खलासी मौके से भाग निकले। डंपर मौदहा कस्बे का बताया जा रहा है।

कानपुर के एक अस्पताल में दोनों का चल रहा है इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed