फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   रुपयों के लेनदेन में चली लोहे की राड

रुपयों के लेनदेन में चली लोहे की राड

Mon, 25 Mar 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
रुपयों के लेनदेन में चली लोहे की राड
राठ। रुपयों के लेनदेन को लेकर रविवार रात चौपरा गेट के पास दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले। एक पक्ष से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के भाई ने तीन लोगों के खिलाफ जान से मारने की नियत से हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी कोतवाली में तहरीर दी है। घायल युवक को इलाज के लिए झांसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पठानपुरा निवासी प्रदीप कुमार सोनी पुत्र राममिलन ने बताया उसका छोटा भाई आकाश उर्फ बंटू (24) रविवार शाम चौपरा मंदिर से लौट रहा था। गेट के पास मुगलपुरा निवासी मुफीद नाम के एक युवक ने भाई को बुलाया और गालीगलौज करते हुए डेढ़ सौ रुपये मांगने लगा।
विज्ञापन


जब उसके भाई ने कहा अभी उसके पास रुपये नहीं हैं तो मुफीद के पिता मुजीद अहमद ने उसके भाई पर जानलेवा हमला कर लोहे की राड से मारापीटा। जिससे उसके भाई के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। घायल को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाजुक होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया गया। प्रदीप ने मुफीद, मजीद व मुफीद के भाई पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं दूसरी पक्ष की जुलेखा खातून पत्नी मुवीन अहमद ने बताया उसके पति परचून की दुकान किए है।


बताया आकाश से उसके पति मुवीन ने उधारी के रुपये मांगे। आरोप लगाया कि रुपये मांगने पर बंटू अपने तीन-चार साथियों के साथ आया और उसके पति व उसके पुत्र को मारपीट करने लगे। जिससे उसके पति व पुत्र को चोटें आईं। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया मामले की जांच कराई जा रही है।

एक युवक को आई गंभीर चोटें, तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed