फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   स्कूली वैन पेड़ से टकराई, बच्चे बचे

स्कूली वैन पेड़ से टकराई, बच्चे बचे

Thu, 28 Feb 2019 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
स्कूली वैन पेड़ से टकराई, बच्चे बचे
पौथिया। स्कूली बच्चों को लेकर विद्यालय जा रही वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें बैठे सभी बच्चों को सुरक्षित निकालकर उनके घर पहुंचाया गया। यूपी 100 पुलिस ने वैन को सदर कोतवाली में लाकर खड़ा कराया है। सहजना गांव के छात्र ललपुरा के पौथिया गांव स्थित सांई पब्लिक स्कूल में प्रतिदिन वैन में बैठकर पढ़ने जाते हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को करीब 10 बच्चे वैन में बैठकर विद्यालय आ रहे थे। तभी गाड़ी के अंदर बैठे बच्चे आपस में झगड़ा करने लगे। शोर सुनकर वैन चला रहे स्कूल के प्रबंधक ने पीछे मुड़कर देखने लगा। इससे तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर सहजना मार्ग पर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन


इसी बीच किसी ने यूपी 100 को इसकी सूचना दे दी। जिस पर मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने चालक व वैन को सदर कोतवाली ले आई। प्रबंधक उमेश सचान ने बताया कि बच्चों के आपस में झगड़ने से वह पीछे मुड़कर उन्हें शांत रहने को कहने लगा, तभी वैन पेड़ से टकरा गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed