फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   सीमांकन क्षेत्र से हटकर खनन का आरोप

सीमांकन क्षेत्र से हटकर खनन का आरोप

Fri, 22 Feb 2019 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
सीमांकन क्षेत्र से हटकर खनन का आरोप
हमीरपुर। बेतवा नदी में भेड़ी खरका के पास सीमांकन क्षेत्र से हटकर खनन करने को लेकर पिछली सरकार में खनन के मामले में जनहित याचिका दायर करने वाले विजय द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जांच की मांग की है। उन्होंने बताया शिकायत के बाद पूर्व में खनिज सर्वेयर रहे विजय भूषण ने खदानों की नापजोख कराई।
विज्ञापन


विजय द्विवेदी ने बताया सीमांकन से हटकर मौरंग की निकासी करने वाले पट्टाधारकों के पट्टे निरस्त किए जाएं। जनहित याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया भेड़ी खरका गांव में वन विभाग की जमीन पर खनन किए जाने की शिकायत की थी। बताया जांच के लिए लखनऊ से पूर्व में सर्वेयर रहे विजय भूषण तिवारी आए।
विज्ञापन


उनके पहुंचने से पहले इस क्षेत्र से ट्रकों को हटा दिया गया। आरोप लगाया सीमा स्तंभ से एक किमी दूर खनन कराया जा रहा है। इस कार्य में मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है। याचिकाकर्ता ने भेड़ी खरका खनन पट्टों की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। उधर खनिज अधिकारी एसके सिंह ने कहा सीमांकन विवाद के चलते पूर्व में सर्वेयर रहे विजय भूषण तिवारी को उन्होंने बुलवाकर नापजोख कराई है। अभी सीमांकन संबंधी मामला सुलझा नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed