{"_id":"5c2cfa6ebdec22571a17cc81","slug":"141546451566-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमला करने पर प्रधान सहित आठ नामजद व दस अज्ञात पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर हमला करने पर प्रधान सहित आठ नामजद व दस अज्ञात पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सरीला। चिकासी थानाक्षेत्र के जिगनी गांव के मेले में हो रहे जुंआ की सूचना पर पहुंची पुलिस पर जुआरियों ने हमला बोल दिया। साथ ही थाने के जीप के चालक व एक होमगार्ड को दौड़ा लिया। जीप चालक की तहरीर पर ग्राम प्रधान सहित आठ नामजद व दस अज्ञात के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने व मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।
जिगनी गांव के वार्षिक मेले में ग्राम प्रधान द्वारा खुलेआम जुआं खिलाए जाने की सूचना मिली थी, जिसकी जानकारी करने थाने का जीप चालक स्वतंत्र कुमार व एक होमगार्ड के साथ मेले में पहुंच गए। मेले में पुलिस को देखकर प्रधान पक्ष के लोगों ने गांव के कुछ लोगों पर पुलिस बुलाने का आरोप लगाते हुए जमकर गाली गलौज करने लगे। मामला बढ़ने पर प्रधान पक्ष के लोगों ने ग्रामीणों व थाने के जीप चालक व होमगार्ड को दौड़ा लिया। प्रधान पक्ष के लोगों पर आरोप है कि उन्होंने मारपीट भी की। चर्चा यह भी है कि प्रधान पक्ष द्वारा थाने के एक दरोगा पर मेले में जुंआ खिलाने के एवज में सुविधा शुल्क भी तय हो गया था। इसके बाद भी पुलिस पहुंचने पर प्रधान पक्ष नाराज हो गया था। थानाध्यक्ष चिकासी सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि मेले में जुंआ होने की सूचना मिली थी, जिसकी जानकारी करने चालक व एक होमगार्ड मेले में गए थे। यह बात प्रधान धीरेंद्र सिंह को नगवार गुजरी तो उसने चालक व होमगार्ड की दौड़ा दौड़ा कर पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि चालक स्वतंत्र सिंह की तहरीर पर ग्राम प्रधान धीरेंद्र सिंह, आशीष, जगतेंद्र सिंह, दीरेंद्र सिंह, शिवेंद्र प्रताप, बाबूजी, प्रीतम काछी सहित दस अज्ञात के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने व मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस पर हमला करने पर दस लोगों पर रिपोर्ट