{"_id":"5b2fd6f84f1c1b53268b7bf3","slug":"131529861880-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को जिंदा फूंकने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को जिंदा फूंकने का प्रयास
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। ननिहाल में भांजे व भांजी का रहना मामा-मामी को रास नहीं आ रहा, इसलिए शनिवार रात चारपाई पर सो रही भांजी पर केरोसिन डालकर आग लगा दिया। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी अस्पताल में भर्ती है। किशोरी की मां ने मायके पक्ष के लोगों पर ही आग लगाने का आरोप लगाया है। चिकित्सकों के मुताबिक वह 90 फीसदी झुलसी है।
बिवांर थानाक्षेत्र के भरखरी निवासी जानकी की शादी करीब 16 वर्ष पूर्व कानपुर नगर के ढकनापुरवा निवासी पम्मी के साथ हुई थी। पति की आदतों से परेशान जानकी अपनी पुत्री सोनी (15), शालिनी व पुत्र साहिल के साथ पिता रामनारायण के साथ मायके में रहने लगी। मगर जानकी के परिवार के कुछ लोगों को अच्छा नहीं लगा।
जिस पर उसके बच्चों को ताना देकर परेशान किया जाने लगा। जानकी ने बताया शनिवार को वह कलौलीतीर गांव रिश्तेदारी में गई थी। रात करीब आठ बजे उसकी पुत्री सोनी घर में चारपाई पर सो रही थी, तभी परिवार में किसी ने बेटी के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन
जानकारी होने पर उसके बड़े भाई बच्चूलाल ने बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के मुताबिक सोनी 90 फीसदी झुलसी है। एसओ शिवमिलन ने बताया परिजन किशोरी का इलाज करा रहे हैं। अभी उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है।
गंभीर रूप से झुलसी किशोरी जिला अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो