फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   रोजवेज डिपो का बुकिंग क्लर्क निलंबित

रोजवेज डिपो का बुकिंग क्लर्क निलंबित

Sat, 09 Mar 2019 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
रोजवेज डिपो का बुकिंग क्लर्क निलंबित

विज्ञापन
हमीरपुर। स्थानीय रोडवेज डिपो के एआरएम सुहेल अहमद ने बुकिंग क्लर्क को निलंबित कर दिया है। उस पर गलत तरीके से कर्मचारियों को लाभ दिलाने व कार्य में शिथिलिता बरतने पर कार्रवाई अमल में लाई गई है। वहीं डिपो के संविदा चालक की सेवाएं समाप्त के साथ गार्ड को हटा दिया है।

एआरएम ने बताया कि बुकिंग क्लर्क लालमन धुरिया कर्मचारियों को गलत तरीके से लाभ पहुंचाता रहा है। बिना जांच पड़ताल के चिकित्सा अवकाश देना, कर्मियों की वेतन वृद्धि को लेकर गड़बड़ी करने व विभिन्न मामलों की फाइलें लटकाए रहने जैसे अनेक मामले पकड़े हैं। इसी के चलते उस पर निलं बन की कार्रवाई की है। एआरएम ने बताया कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरते जाने पर संविदा चालक भगवानीदीन सिंह की संविदा समाप्त कर दी है। उन्होंने बताया कि पिछले माह डिपो कार्यालय के अंदर उन पर हुए हमले में गार्ड राम सिंह ने सही से ड्यूटी का पालन नहीं किया है इसी के चलते उसे हटा दिया है।
विज्ञापन

बुकिंग क्लर्क निलंबित, चालक की संविदा खत्म
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed