फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   कुएं में डूबने से महिला की मौत

कुएं में डूबने से महिला की मौत

Wed, 27 Sep 2017 11:39 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
कुएं में डूबने से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बड़सर/बिझड़ी(हमीरपुर)।
पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत कठियाणा पंचायत के गांव करियाला में एक महिला की कुएं में डूबने से मौत हो गई है। महिला काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थी। वर्तमान में महिला दवाई ले रही थी। बुधवार को महिला ने कुएं में छलांग लगा दी। इससे महिला की मौत हो गई है। महिला के शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। विमला देवी (50) पत्नी गरीबदास निवासी करियाला बीते करीब 15 साल से मानसिक रूप से परेशान थी। महिला दवाई ले रही थी। बुधवार दोपहर महिला ने घर के पास स्थित कुएं में छलांग लगा दी। दोपहर बाद कुएं के रास्ते से घास लाने जा रही गांव की महिलाओं ने शव कुएं में गिरा देखा तो इसकी सूचना पंचायत प्रधान अमर सिंह को दी। अमर सिंह ने इसकी सूचना पुलिस चौकी बिझड़ी में दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से महिला के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया। मृतका अपने पीछे पति, तीन बेटियां और एक बेटा है। डीएसपी बड़सर अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed