फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   इकलौते पुत्र ने ही कराई थी पिता की हत्या

इकलौते पुत्र ने ही कराई थी पिता की हत्या

Wed, 15 May 2019 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
इकलौते पुत्र ने ही कराई थी पिता की हत्या
राठ। नगर के बुधौलियाना निवासी किसान की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्या की साजिश रचने पर उसके पुत्र व हत्या के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पिता के दुर्व्यवहार व संपत्ति के लालच में पुत्र ने ही अपने पिता की हत्या कराई थी।
विज्ञापन


सात मई को बुधौलियाना निवासी मैयादीन कुशवाहा (53) की उसी के कृषि फार्म पर गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुत्र कृष्ण कुमार ने कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा के निर्देश पर सीओ शुभ सूचित के नेतृत्व में कोतवाल मनोज शुक्ला की टीम खुलासे के लिए जुट गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया जांच के दौरान पुत्र कृष्ण कुमार ने पिता की हत्या कराने का चौंकाने वाला खुलासा किया है। हत्या के लिए चिकासी थाने के इस्लामपुर निवासी रामजी लोधी को एक लाख रुपये की सुपारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामजी ने गांव के ही छत्रपाल के साथ चापड़ से गला काटकर मैयादीन को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने कृष्ण कुमार व रामजी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों की निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद कर लिया है। तीसरा आरोपी छत्रपाल अभी फरार चल रहा है।

प्रेम विवाह के बाद बढ़ीं थीं दूरियां
कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि आरोपी कृष्णकुमार ने प्रेम विवाह किया है। कृष्ण कुमार के अनुसार उसका पिता उसके साथ बुरा बर्ताव करने लगा था। बताया कि उसकी मां व दादी से भी पिता मारपीट करता था तथा खर्च नहीं देता था। जमीन की सारी आमदनी अपने एक रिश्तेदार पर उड़ाता था। इधर कुछ दिनों पूर्व पिता ने कीमती जमीन रिश्तेदार के नाम करने की बात कही तभी उसने पिता को ही रास्ते से अलग करने की ठान ली थी।


मां से सामना होते रो पड़ा
कृष्ण कुमार के अपने पिता की हत्या कराने का जुर्म कबूलने के बाद पुलिस ने उसका मां लक्ष्मी से सामना कराया। मां को सामने देख आरोपी रोने लगा। लक्ष्मी की हालत और भी दयनीय हो गई। उसे विश्वास ही नहीं हो रहा है कि उसकी कोख ने ही उसकी मांग का सिंदूर उजाड़ दिया है।

हत्यारे को दिए थे एक लाख, पिता के दुर्व्यवहार, मां व दादी से मारपीट पर उठाया कदम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed