फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   किसान की लू लगने से मौत

किसान की लू लगने से मौत

Thu, 25 Apr 2019 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
किसान की लू लगने से मौत
सरीला। कस्बे के कांशीराम कालोनी के पास 50 वर्षीय किसान की खेत में काम करते समय लू लगने से मौत हो गई। किसान की पत्नी की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कस्बा निवासी पंचू प्रजापति (50) अपनी पत्नी तुलैया व बेटी रामदेवी (13), अनुसुईया (11), वीरवती (8) व 80 वर्षीय मां दयारानी के साथ कांशीराम कालोनी के पास अपने खेत किनारे छप्पर डालकर लगभग 40 वर्षों से रह रहा है। उसके पास करीब एक एकड़ जमीन है। किसान मेहनत मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था। किसान की पत्नी तुलैया ने बताया कि उसके परिवार को कभी भी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद तीन माह पूर्व उसका राशन कार्ड बन पाया है। बताया आवास की सुविधा का लाभ नहीं मिला है। पंचू गुरुवार को अपने पास के खेतों में गेहूं की बाली बीन रहा था। तभी वह लू की चपेट में आ गया। खेत में ही अचेत होकर गिर गया। पत्नी तुलैया ने बताया कि काम कर रहे किसान उसे उठाकर घर लाए थे। लेकिन जब तक उसकी मौत हो गई। जरिया थाने के उपनिरीक्षक रामनारायन ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत का कारण लू लगना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत में काम करते समय चकरा गिरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed