{"_id":"5ce1953ebdec22070e2bc6ee","slug":"111558287678-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख रुपये लेकर निकला युवक लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तीन लाख रुपये लेकर निकला युवक लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। नौकरी के लिए तीन लाख रुपये व बाइक लेकर परदेश गया युवक दो माह बाद भी वापस नहीं लौटा है। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला है। उसकी पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देकर खोजने की गुहार लगाई है।
कोतवाली क्षेत्र के बरदा गांव निवासी चांदनी यादव ने बताया उसका पति दिनेश यादव झारखंड में काम करता था। जहां उसकी गौरव झा से पहचान हो गई। कुछ दिन बाद उसका काम छूट गया। काम न मिलने पर दिनेश वापस घर लौट आया। चांदनी ने बताया झारखंड के गौरव ने उसके पति को नौकरी का झांसा देकर तीन लाख रुपये की मांग की।
जिस पर उन्होंने कर्जा उठाकर तीन लाख रुपयों की व्यवस्था की और पिछले 15 मार्च को बाइक से झारखंड के लिए निकल गए। इधर दो माह से उसके पति की कोई खबर नहीं मिली है। बताया पति की तलाश में वह झारखंड के गोड्डा जनपद भी पहुंची। जहां पर गौरव ने उसके पति के बारे में कोई जानकारी देने से मना कर दिया। पति के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए उसने कोतवाली में तहरीर दी है। ब्यूरो