फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   दुष्कर्म पीड़ित महिला ने पूर्व सांसद से लगाई न्याय की गुहार

दुष्कर्म पीड़ित महिला ने पूर्व सांसद से लगाई न्याय की गुहार

Fri, 29 Mar 2019 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़ित महिला ने पूर्व सांसद से लगाई न्याय की गुहार
एक साल पहले महिला के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। शुक्रवार को पीड़िता ने भाजपा प्रत्याशी सांसद को शिकायती पत्र देते हुए गिरफ्तारी की मांग की। दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


जरिया थाने के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसने 31 मार्च 2018 को कस्बे के जुलहेटी मोहल्ला निवासी मुइनुद्दीन पुत्र याकूब के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि एक साल बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा है।
विज्ञापन


बताया कि आरोपी राजीनामा का दबाव बनाने के उद्देश्य से उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का प्रयास कर रहा है। बताया कि आरोपी उसे धमकी दे रहा है कि अगर राजीनामा नहीं किया तो अभी तो वीडियो वायरल किया है, अब उसकी हत्या कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि वह कई बार पुलिस से शिकायत कर चुकी है। मगर पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी उसके मोबाइल पर फोन कर परेशान करता है। सांसद ने महिला को शीघ्र कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।

दुष्कर्म पीड़िता ने सांसद से लगाई न्याय की गुहार

एक साल पहले युवक के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed