{"_id":"5c86a1b0bdec221447631d2f","slug":"101552327088-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर की मौत का राज गहराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूर की मौत का राज गहराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हमीरपुर। मजदूर की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत की गुत्थी दूसरी दिन भी नहीं सुलझ सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी यह पुष्टि नहीं हो सका कि मजदूर की मौत की घटना हत्या है या फिर दुर्घटना। मामले के खुलासे के लिए एसपी ने तीन टीमें लगाई हैं। उधर मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।
मुस्करा थानाक्षेत्र के बिहूनी गांव निवासी रामबाबू निषाद (40) पुत्र कटारे मुख्यालय के कजियाना मोहल्ला स्थित ससुराल में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। रविवार की सुबह करीब छह बजे हाथी दरवाजा स्थित शिवजी मंदिर के नीचे सीढ़ियों के पास संदिग्ध अवस्था में उसका शव मिला था। जहां ससुराली व परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। मृतक की सास चौबी के मुताबिक उसकी किसी से रंजिश या कोई बुराई नहीं थी। शव का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने बताया कि मृतक के सिर में पीछे की ओर एक चोट का निशान पाया गया है। जो किसी प्रहार या फिर गिरने से हो सकता है। उधर कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बताया कि मामला संदिग्ध है। इसकी गहराई से जांच के लिए तीन टीमें लगी हैं। बताया कि मामले को वह खुद व स्वाट टीम प्रभारी बृजेश यादव व क्राइम इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश वाजपेयी अलग अलग जांच कर रहे हैं। वहीं घटना को लेकर मोहल्ले के लोगों में तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
मजदूर की मौत का राज गहराया
संदिग्ध घटना के खुलासे को लगाई तीन टीमें