फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   महिला ने पांच ससुरालीजनों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

महिला ने पांच ससुरालीजनों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Sat, 09 Mar 2019 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
महिला ने पांच ससुरालीजनों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
मौदहा। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक महिला कर्मी ने शादी के बाद पति, सास, ससुर, ननद व देवर पर दहेज उत्पीड़न के साथ अमानवीय कार्य के साथ छेड़खानी व उत्पीड़न की शिकायत स्थानीय कोतवाली पुलिस में की है।

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी गांव के ही ताहिर इकबाल के साथ बीते वर्ष की 4 फरवरी को हुई थी। पिता ने अपनी हैसियत से अधिक जेवर, नकदी व दहेज दिया था। लेकिन ससुराली इससे संतुष्ट नहीं थे। वह दहेज में अल्टो कार व 5 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। यह मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न करने लगे। मारपीट कर उसे मायके में छोड़ दिया गया। दवा मिलाकर जबरन पानी पिलाने से उसका गर्भपात हो गया। वहीं देवर उस पर बुरी नजर रखता था। यहां तक कि पति भी अमानवीय कृत्य करता रहा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकियां मिलने लगी। कोतवाली विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। दोनों पक्षों को बुलाया गया आपस में सुलह समझौता की बात कर रहे हैं मामला तय न होने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

महिला ने पांच ससुरालीजनों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed