फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   पति के अवैध संबंधों से परेशान पत्नी ने लगाई फांसी मौत

पति के अवैध संबंधों से परेशान पत्नी ने लगाई फांसी मौत

Sat, 26 May 2018 09:52 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
पति के अवैध संबंधों से परेशान पत्नी ने लगाई फांसी मौत
पति के दूसरी महिला से अवैध संबंध होने पर पत्नी ने फांसी लगा ली। मायके पक्ष के लोगों ने थाने में ससुरालियों के खिलाफ दहेज की मांग करने की तहरीर दी।
विज्ञापन


मप्र के राजपूत कालोनी हरपालपुर निवासी भगवानदास पुत्र लक्ष्मन अहिरवार ने बताया कि उसने अपनी बेटी किरन की शादी 2012 में कस्बे के पठानपुरा मोहल्ला निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र रामप्रकाश से की थी।

शनिवार की सुबह किरन ने पंखे में रस्सी बांध फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो गई थी। मृतका के ससुर रिटायर्ड फौजी रामप्रकाश ने बताया कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। उसने यह भी बताया कि उसके बेटे के किसी महिला से अवैध संबंध थे। इसी कारण से दोनों में विवाद होता था।
विज्ञापन



वहीं, महिला के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न करने पर उसकी पुत्री की हत्या कर पंखे में शव को लटकाने का आरोप लगाया है। पिता ने बताया कि शादी के बाद से पति, ससुर और सास केसर उसकी पुत्री को दो लाख रुपये और एक चेन की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी पुत्री ने उसे कई बार इस बारे में बताया। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन उसकी पुत्री के साथ मारपीट करते थे। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी कि महिला की मौत कैसे हुई।

मृतका किरन के ससुर रामप्रकाश ने बताया कि वह रिटायर्ड फौजी है। उसके लड़के के किसी महिला से अवैध संबंध थे। बताया कि उसके लड़के ने चोरी छिपे कोर्ट मैरिज भी कर ली है। इस मामले की जानकारी होने पर उसने उसे घर से निकाल दिया था।

लड़के ने अपनी गलती महसूस की और उसने माफी भी मांग ली, लेकिन उसकी हरकतें ठीक नहीं हुईं। महिला उसकी बहू को फोन पर घर से निकल जाने की धमकी देती थी। रामप्रकाश ने बताया कि इसी विवाद में बहू ने दो साल पहले भी फांसी लगाने का प्रयास किया था।



वहीं दोबारा जहर खाकर आत्महत्या व तीसरी बार केरोसिन डाल आग लगाने का प्रयास कर चुकी थी। शुक्रवार की रात दोनों में इसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। रात करीब एक बजे बहू ने फांसी लगा ली।


अवैध संबंध से परेशान पत्नी ने फांसी लगाई
पिता ने लगाया हत्या कर शव टांगने का आरोप
पति के किसी महिला से थे संबंध
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed