फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   सुसाइट नोट में पत्नी और ससुरालियों पर आरोप

सुसाइट नोट में पत्नी और ससुरालियों पर आरोप

Fri, 09 Jun 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
सुसाइट नोट में पत्नी और ससुरालियों पर आरोप

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिवांर। थानाक्षेत्र के छानी पशु अस्पताल में तैनात डाक्टर के पांच दिनों से लापता होने के बीच डाक से सुसाइड नोट आने से मामला पेचीदा होता जा रहा है। चिकित्सक के भाई ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराने की मांग की है। सुसाइड नोट में चिकित्सक ने पत्नी और ससुरालियों को आरोपी ठहराया है।


जनपद महोबा के कुलपहाड़ थानाक्षेत्र के मंगलौर निवासी पशु चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार राजपूत पुत्र रामनाथ राजपूत तीन जून से लापता हैं। डॉक्टर की भांजी मनीषा राजपूत निवासी साहिबाबाद गाजियाबाद के यहां बीते दिन डाक से डाक्टर का सुसाइड नोट पहुंचा है। लापता डॉक्टर के भाई अरुण कुमार ने थाना व पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि डॉक्टर ने सुसाइड नोट में स्पष्ट रूप से लिखा हुआ है कि वह आत्महत्या करने जा रहा है, जिसका जिम्मेदार उसने अपनी पत्नी व ससुराली जनों को ठहराया है।
विज्ञापन


साथ ही लिखा है कि इसके साक्ष्य पशु अस्पताल छानी में उसकी अलमारी में मौजूद हैं। भाई ने पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी से पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल की अलमारी का ताला तुड़वाकर साक्ष्यों की जांच की है। उसने अभिलेखों से सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग मिलान कराए जाने की भी बात कही है, जिससे सच्चाई सामने आ सके। सूत्रों से जानकारी मिली है कि पिछले दिसंबर माह में भी यह डॉक्टर कुछ दिनों के लिए लापता हो चुका है। इसकी तहरीर परिजनों ने थाना बिवांर में दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-चिकित्सक के पांच दिन से लापता होने का मामला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed