फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,video viral,hamirpur news

गुटका व्यापारी को धमकी, ऑडियो वायरल

Thu, 13 May 2021 10:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
crime,video viral,hamirpur news
राठ। मोबाइल पर फोन कर दबंग ने नगर के गुटका व्यापारी को जान की धमकी दी। इस मामले में व्यापारी ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। धमकी भरा ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मियांपुरा निवासी मोहन गुप्ता ने बताया वह गुटका कारोबारी हैं। चार मई की रात 12:21 बजे चौवट्टा निवासी उनके मित्र अमन अग्रवाल के मोबाइल नंबर पर मोहल्ले के कृष्ण कुमार सोनी उर्फ पप्पू का फोन आया।
विज्ञापन

उक्त व्यक्ति ने फोन पर मोहन गुप्ता व उनके मित्र सूरज और मोना को जान से मारने की बात कही। धमकी भरी कॉल रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। जिसमें फोन करने वाला व्यक्ति अमन से कह रहा है कि उनकी दुकान के आसपास या दुकान के अंदर मोहन, सूरज व मोना का मर्डर होगा। यह भी कह रहा है कि धमकी भरी कॉल की रिकार्डिंग कर उसे भेज दो। प्लान पूरा बन चुका है अब उसका काम होना है।
विज्ञापन

युवक से कह रहा है कि मोहन को अपनी दुकान पर न बैठाए। जब गोलियां चलतीं हैं तब यह नहीं देखा जाता कि किसे लग रहीं हैं। पीड़ित का कहना है कि धमकी देने वाला शातिर अपराधी व गिरोह संचालक है। जो उनसे रंजिश मानता है। उन्हें जान का खतरा है। कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में ऑडियो की सत्यता की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा तहरीर पर आरोपी कृष्ण कुमार सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed