फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,sucide,hamirpur news,hamirpur

मनपसंद जगह शादी तय न होने से युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हुई मौत

Sun, 31 Oct 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime,sucide,hamirpur news,hamirpur
मनमोहन की फाइल फोटो। - फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। थानाक्षेत्र के ग्राम पलरा में मनपसंद जगह पर शादी तय न करने से खफा युवक ने जहर खा लिया। उपचार के दौरान कानपुर में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

पलरा गांव निवासी वरदानी प्रजापति ने बताया कि उनका पुत्र मनमोहन (22) दिहाड़ी मजदूर था। इस वर्ष उसकी शादी करनी थी। जिसके साथ शादी की बात चला रही थी। उसके साथ वह विवाह नहीं करना चाहता था। बल्कि दूसरी जगह शादी करने की बात कर रहा था। जबकि, वह वहां मना कर रहे थे।

इसी से क्षुब्ध होकर उसने शनिवार को देर शाम घर पर ही जहर खा लिया। उसे सदर अस्पताल ले गए, हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने इसको रात में ही कानपुर के हैलट रेफर कर दिया। हैलट में रविवार को सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed