{"_id":"60c796a58ebc3e11eb63db58","slug":"crime-stole-hamirpur-news-hamirpur-news-knp634048867","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों से जेवर व नगदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घरों से जेवर व नगदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। क्षेत्र में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रहीं हैं। कोतवाली क्षेत्र के टोला (औंता) गांव में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवर व नगदी चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है।
टोला गांव निवासी गोपाल प्रजापति ने बताया रविवार रात परिजनों समेत घर में सो रहे थे। तभी छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया। अलमारी में रखे 40 हजार रुपये व जेवर चोरी कर ले गए। जेवर की कीमत करीब दो लाख रुपये होगी। गांव के ही रेखारानी प्रजापति ने बताया घर में घुसे चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे पांच सौ रुपये व जेवर ले गए हैं।
चोर एक बक्सा उठाकर ले गए जो गांव के बाहर टूटा मिला। वहीं मुन्नेश लोधी के घर से 12 सौ रुपये चोरी किए हैं। मुन्नेश ने बताया आहट पाकर ललकारने पर चोर घर से भाग निकले। उन्होंने काफी दूर तक पीछा किया मगर चोरों को पकड़ने में नाकाम रहे। एक ही रात में तीन घरों से चोरी की घटनाओं पर गांव में हड़कंप मचा है। वहीं इंस्पेक्टर राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा करीब 70 हजार की चोरी बताई गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे।