{"_id":"6ad5153ad42626d5db0fd0b4","slug":"allegation-of-molestation-of-a-young-girl-police-are-investigating-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-146554-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। स्कूल से छोटे भाई के साथ घर जा रही 11 साल की बालिका से अज्ञात व्यक्ति ने छेड़छाड़ की और साथ में ले जाने का प्रयास किया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपी की पहचान करने में जुटी है। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि आठ अक्तूबर की दोपहर बेटी छोटे भाई के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में अज्ञात व्यक्ति छोटे भाई को खिलाने के बहाने बालिका के पास पहुंचा। बालिका के मना करने पर उसके साथ अश्लील हरकत की और पकड़कर ले जाने का प्रयास किया। बताया कि आरोपी बेटी का पीछा करते हुए उनके घर के बाहर तक पहुंच गया। बेटी के शोर मचाने पर वह भाग निकला। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। (संवाद)
किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बा निवासी युवती ने मोहल्ले के युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कस्बा निवासी 17 किशोरी ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि शनिवार रात वह छत पर सो रही थी। तड़के करीब तीन बजे मोहल्ले का युवक घर में घुस आया। आरोप लगाया कि युवक छत पर पहुंचा व उनके साथ दुष्कर्म किया। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया शिकायत के आधार पर आरोपी सलमान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।