{"_id":"60afda478ebc3e317507ab11","slug":"crime-stole-hamirpur-news-hamirpur-news-knp630626645","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना व्यापारी के घर से नगदी व जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना व्यापारी के घर से नगदी व जेवर चोरी
विज्ञापन
राठ। कोतवाली क्षेत्र के धमना गांव में चोरों ने परचून के थोक व्यापारी के घर से साढ़े तीन लाख रुपये व जेवर चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
धमना गांव निवासी सुघर सिंह राजपूत ने बताया वह किराना के थोक व्यापारी हैं। घर में गोदाम व दुकान बनाकर किराना का सामान बेचते हैं। बुधवार रात परिजनों समेत घर में सो रहे थे। रात में छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने दुकान में रखे तीन लाख 50 हजार रुपये व सामान चोरी कर ले गए। वहीं दूसरे कमरे में सूटकेस का ताला तोड़कर उसमें रखा जेवर पार कर दिया। उन्होंने बताया चोरी गए जेवर की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये होगी। चोर घर का मुख्य दरवाजा खोलते हुए सामान व रुपये लेकर भाग गए।
गुरुवार तड़के करीब दो बजे उनकी मां शांति देवी लघुशंका के लिए उठीं तो आशंका होने पर उन्होंने परिजनों को जगाया। सामान बिखरा व दरवाजा खुला देखकर चोरी की जानकारी हुई। सुघर सिंह ने बताया मकान बनवाने के लिए अपने खेत बलकट पर रखे थे। वहीं चना मटर बेचने के बाद मिले रुपये भी दुकान में रखे थे। एक डायरी में रखे 14 हजार रुपये चोरों की नजर नहीं पड़े, इसलिए बच गए। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।