फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,SDM,hamirpur news,pokland pakdi

अवैध खनन : दो पोकलैंड पकड़ी

Thu, 21 Jan 2021 07:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
crime,SDM,hamirpur news,pokland pakdi
चंडौत गांव की मौरंग खदान में पकड़ी गई पोकलैंड के पास खड़े एडीएम जुबेर बेग। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
सरीला (हमीरपुर)। जरिया थानाक्षेत्र के चंडौत गांव में बेतवा नदी पर संचालित मौरंग खदान 22/14 में बुधवार देर शाम एसडीएम जुबैर बेग की अगुवाई में खनिज विभाग की टीम ने छापा मारा। जहां नदी की जलधारा से छेड़छाड़ कर अवैध रूप से कच्चा पुल बना पाया गया। जिसे ध्वस्त कराए जाने की कार्रवाई शुरू की गई है। वहीं दो पोकलैंड भी पकड़ी है। खनिज निरीक्षक ने पट्टाधारक फर्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अवैध खनन को लेकर प्रशासन सख्त है। इसके बावजूद पट्टाधारक अवैध खनन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। चंडौत गांव की खदान खंड संख्या 22/14 में प्रतिबंध के बावजूद बेतवा नदी की जलधारा से छेड़छाड़ करने की शिकायत मिलने पर बुधवार रात करीब आठ बजे एसडीएम सरीला जुबैर बेग की अगुवाई में खनिज विभाग की टीम ने छापा मारा। एसडीएम ने बताया खनन क्षेत्र से दो प्रतिबंधित पोकलैंड पकड़ी है। बताया बेतवा नदी की जलधारा को प्रभावित कर बनाए गए अवैध पुल को तोड़े जाने की कार्रवाई शुरू कराई गई है। खनिज निरीक्षक राजेश वर्मा ने पट्टाधारक फर्म के विरुद्ध जरिया थाने में खनिज और पर्यावरण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। एसडीएम ने बताया अवैध खनन की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed