{"_id":"63ac7c7af7dc2a0a9968daa0","slug":"crime-hamirpur-news-knp7359203192","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, डकैती का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, डकैती का खुलासा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पुलिस हिरासत में डकैती के आरोपियों का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाशों के गोली लगी है। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बदमाशों ने 20 लाख रुपये की डकैती और सराफ के घर चोरी की बात कबूली है। इनके कब्जे से चोरी और डकैती में लूटे गए जेवरात बरामद किए गए हैं।
सुभाष बाजार के सूफीगंज चौराहा में मंगलवार की सुबह अली ब्रदर्स एंड संस की दुकान पर पांच नकाबपोश डकैतों ने 20 लाख रुपये की डकैती डाली थी। इस दौरान चौराहे पर तैनात दो चौकीदारों को बंधक बना लिया था और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए थे। बदमाशों ने कटर से दुकान का शटर काट दिया था। पुलिस ने पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ डकैती व बंधक बनाने की रिपोर्ट दर्ज की थी।
पुलिस इसकी जांच करते हुए मंगलवार देर रात सिटी फारेस्ट स्थित मंदिर के पास चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को पांच संदिग्ध लोग दिखे। बदमाशों को टोका तो फायरिंग कर दी गई। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। दो बदमाश घायल हो गए। बाद में इन लोगों ने अपने नाम चार बाग फिरोजाबाद (हाल मुकाम आगरा) निवासी टीटू उर्फ रघुवीर निषाद व चार बाग लाइन पार्क फिरोजाबाद निवासी रवि निषाद बताए।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइक सवार तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए। इनकी तलाश की जा रही है। दोनों घायल बदमाशों ने अली ब्रदर्स एंड संस की दुकान पर डकैती की बात स्वीकारी है। रात में पुलिस ने लल्ली का डेरा निवासी लालता प्रसाद, उसकी पत्नी लक्ष्मी, बहू रिंकी को बदमाशों की मदद करने में गिरफ्तार कर लिया। यह लोग डकैत टीटू उर्फ रघुवीर को शरण देते थे।
टीटू उर्फ रघुवीर ने पुलिस को बताया कि उसकी ससुराल कुरारा क्षेत्र के लल्ली के डेरा में है। वह अपने दो सथियों रवि व दौलत के साथ पिछले शुक्रवार को ससुराल आया था। साले गोरेलाल व शहर निवासी उसके मौसिया के साथ मिलकर शनिवार को पौथिया गांव में सराफा कारोबारी के घर में चोरी की थी। इसके बाद सोमवार रात सभी लोगों ने जमकर शराब पी और शहर आ गए। इसके बाद डकैती की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीन और लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ चल रही है।
एसपी शुभम पटेल ने बताया कि अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से डकैतों की पहचान की गई। गिरफ्तार दोनों बदमाशों से डकैती और चोरी का माल बरामद हुआ है। इसमें चांदी की आठ प्लेटे, 14 कटोरी, एक गदा, दो कलश, बिछिया, पायल, अंगूठी व 100 ग्राम सोने के आभूषण शामिल हैं। चोरी और डकैती की दोनों घटनाओं में यही गैंग सक्रिय रहा है। इसमें एक स्थानीय व्यक्ति भी शामिल है, जो पकड़ से दूर है। एक टीम को आगरा और दूसरी टीम को फिरोजाबाद भेजा गया है। जल्द ही अन्य लुटेरों की गिरफ्तारी की जाएगी।