फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

हमीरपुरः इनामी बदमाश लूट के रुपये के साथ गिरफ्तार

Mon, 18 Jul 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
crime
सुमेरपुर पुलिस की गिरफ्त में रोहित यादव। - फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। पुलिस ने सोमवार सुबह पंधरी तिराहा से 25 हजार के इनामी बदमाश रोहित यादव को गिरफ्तार कर लूटी गई नकदी व तमंचा बरामद किया है। उसके खिलाफ जिले के कई थानों में 35 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

28 मई को ग्राम बड़ा कछार निवासी वीरू सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था कि वह नवीन गल्ला मंडी से लौटकर कस्बे की तरफ आ रहा था। तभी रोहित यादव अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर आया। उसे रोककर तमंचा लगाकर 25 हजार की नकदी लूट ली और फरार हो गया था। पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। सोमवार को सुबह पुलिस ने उसे पंधरी तिराहे के पास से दबोच लिया। लूट के 12 हजार 100 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस को इसके पास से एक तमंचा एवं कारतूस बरामद किए हैं। इसके खिलाफ कुरारा, सिसोलर, घाटमपुर व सुमेरपुर थाने में 35 मुकदमे दर्ज हैं। वह अप्रैल में जमानत पर जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed