फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

फंदे पर लटका मिला शव, जाम लगाया

Thu, 23 Jun 2022 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
crime
हमीरपुर। एक युवक का शव उसके बड़े भाई की होने वाली ससुराल बांदा के जसपुरा के नरायण गांव में फंदे पर लटका मिला। देर शाम परिजनों ने भाजपा कार्यालय के सामने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है। एक घंटे बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन

रमेड़ी फूलारानी निवासी रामखिलावन के दो पुत्र राममिलन व सोनू निषाद है। राम मिलन ने बताया कि उसकी शादी बांदा के जसपुरा के नरायण गांव निवासी जगतपाल की पुत्री के साथ तीन माह पूर्व तय हुई थी। बरीक्षा हो चुकी है। 22 जून को जगतपाल के परिजनों ने उसके भाई सोनू निषाद (20) को गांव बुलाया था। वहां देर शाम सोनू ने फोनकर पिता से जान से मारने की बात कहते हुए फोन किया था। गुरुवार को सुबह गांव के बाहर पेड़ पर सोनू का शव अगौछे के फंदे में लटका मिला। परिजन गांव पहुंचे तब तक शव का पोस्टमार्टम हो चुका था। पुलिस ने शव परिजनों को दे दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने जगतपाल व उनके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर परिजनों ने शाम 6 बजे भाजपा कार्यालय के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। यातायात प्रभारी संजय मिश्रा पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने, बाद में पहुंचे कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।

हाईवे में जाम लगाए मृतक कि परिजनों को समझाते कोतवाल दुर्गविजय सिंह।

हाईवे में जाम लगाए मृतक कि परिजनों को समझाते कोतवाल दुर्गविजय सिंह।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed