{"_id":"62b49ccde2dc5c7c231431b2","slug":"crime-hamirpur-news-knp7039168173","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात शव देख चीख-पुकार, आंखों से बहे आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात शव देख चीख-पुकार, आंखों से बहे आंसू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। कानपुर-सागर हाईवे पर मौदहा के मकरांव गांव के पास सड़क हादसे में मारे गए सात लोगों के शव पोस्टमार्टम के बाद गांवों में पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। हर किसी की आंख से आंसू बह निकले। पिता, पुत्री और भतीजी के शव एक साथ देख बड़े बुजुर्ग, बच्चे, जवान, महिलाएं सभी रो पड़े। तीनों गांवों के ज्यादातर घरों में सुबह चूल्हे नहीं जले। मृतकों में गांव पचखुरा और इंगोहटा के तीन-तीन लोग थे। एक भौनिया गांव का था।
बुधवार को हुए सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई थी। इनमें सात लोगों भरुआसुमेरपुर थाना क्षेत्र और एक बिहार प्रांत का था। मृतकों में तीन लोग एक ही परिवार के हैं। पचखुरा बुजुर्ग निवासी श्याम बाबू प्रजापति अपनी पत्नी ममता, पुत्री दीपाजंलि, पुत्र श्रेयांश व भतीजी रागिनी के साथ अपनी साली शीला प्रजापति की शादी में शिरकत करने इमिलिया गांव गया था। बरात विदा होने के बाद यह सभी लोग मौदहा से ऑटो में सवार होकर सुमेरपुर आ रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। हादसे में श्यामबाबू, दीपाजंलि, रागिनी की मौत हो गई थी। ममता गंभीर रूप से घायल हो गई थी। श्रेयांश की हालत ठीक है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
श्याम बाबू पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। इंगोहटा के चालक राजेश वर्मा, रजुलिया व पंचा की मौत हादसे में हो गई थी। यह सभी मौदहा से वापस गांव लौट रहे थे। शव गांव में पहुंचने पर चीख-पुकार मच गई। भौनिया के सिद्धा उर्फ श्यामबाबू की भी हादसे में जान गई है। उसकी मौत पर ब्लाक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव सांत्वना देने पहुंचे और 25 हजार का चेक देकर परिजनों को ढांढस बंधाया। सपा नेता रामप्रकाश प्रजापति ने इंगोहटा, भौनिया व पचखुरा बुजुर्ग पहुंचकर परिजनों को ढांढस बताया। सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति ने पोस्टमार्टम हाउस में पहुंच कर सभी मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। हादसे में बिहार के छपरा निवासी विजय कुमार की भी मौत हुई थी। परिजन पोस्टमार्टम के बाद उसका शव ले गए।