{"_id":"62b356950fed8b26c06e7f99","slug":"crime-hamirpur-news-knp7037517196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात जाने से पहले दूल्हे ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात जाने से पहले दूल्हे ने जान दी
विज्ञापन
मृतक परमलाल पाल की फाइल फोटो।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्करा/गहरौली। बरात जाने से पहले दूल्हे ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। दूल्हे के जान देने से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
खड़ेही लोधन गांव निवासी परमलाल पाल (24) की बरात 21 जून को गांव उपरहंका जानी थी। अज्ञात कारणों के चलते परमलाल पाल ने उसी दिन सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवार व रिश्तेदार उसे मुस्करा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर राठ सीएचसी रेफर कर दिया। वहां से झांसी रेफर कर दिया गया। बुधवार को झांसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के बड़े भाई चंदन पाल ने बताया कि उसके छोटे भाई परमलाल की बरात सोमवार को उपरहंका गांव निवासी नंदराम पाल के घर जानी थी। इससे पहले उसने जान दे दी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, घटना से दुल्हन बेसुध व गुमसुम है। दोनों परिवारों के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि किसी ने दूल्हे की आत्महत्या की सूचना नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।