फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Wed, 22 Jun 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
crime
मृतक अशोक कुमार की फाइल फोटो - फोटो : HAMIRPUR
राठ। चचेरे भाई के साथ साली की शादी से लौट रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता ने मृतक के चचेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल दिनेश सिंह ने कहा युवक घायल अवस्था में सड़क पर मिला था। सीएचसी ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। दुर्घटना का मामला है। हत्या का आरोप निराधार है।
विज्ञापन

अकौना गांव निवासी अच्छू पाल ने बताया उनके पुत्र अशोक कुमार (35) की ससुराल पनवाड़ी थाने के बुड़ौरा गांव में है। मंगलवार को अशोक अपने चचेरे भाई अमर सिंह के साथ साली उर्मिला की शादी में शामिल होने बुडौरा गया था। रात 11 बजे दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में अशोक की मौत हो गई। उसका शव पनवाड़ी मार्ग पर बिलरख मोड़ के पास खेत में मिला।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि अमर सिंह ने रंजिशन उनके पुत्र की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। कुछ समय पहले अशोक व अमर सिंह के बीच मकान की दीवार को लेकर विवाद हुआ था। परिजनों के हस्तक्षेप के बाद दोनों में सुलह हो गई थी। अमर सिंह मन ही मन अशोक से रंजिश मान रहा था। अशोक की मौत के बारे में भी अमर सिंह कोई जवाब नहीं दे रहा। अशोक ईंट भट्टों पर मजदूरी करता था। उसकी मौत पर पत्नी धरम, पुत्री वर्षा, रितु, नीलम, नीशू व पुत्र मौसम का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed