{"_id":"62b2073d4ec0b816ac54fbb6","slug":"crime-hamirpur-news-knp7035846198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार बालाओं के ठुमके रोके तो पुलिस से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार बालाओं के ठुमके रोके तो पुलिस से अभद्रता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरीला (हमीरपुर)। करही गांव में लड़के की शादी में देर रात चल रही नौटंकी और बार बालाओं के नाच गाना बंद कराने गई यूपी 112 पुलिस की टीम के साथ अभद्रता कर दी गई। जरिया पुलिस ने दो महिलाओं सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। दो अन्य महिलाएं मौके से फरार हो गई हैं।
करही गांव के मदन राजपूत के पुत्र अंकित की बरात मंगलवार को जानी थी। सोमवार की रात डीजे पर बार बालाओं का डांस चल रहा था। तभी सुबह चार बजे के किसी ग्रामीण ने यूपी 112 से पर तेज साउंड और डीजे बजाने की शिकायत कर दी। मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने बार बालाओं का डांस बंद करा दिया। इस पर दीवान नेबुलाल की महिलाओं से नोकझोंक हो गई। महिलाओं सहित 10-12 लोगों ने पुलिस टीम के साथ अभद्रता कर दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पार्वती पत्नी मदन राजपूत, रामकुमारी, राजेश, दर्शन, ओमप्रकाश, जागेश्वर, रामस्वरूप, जगराम को मौके से गिरफ्तार किया है। गीता पत्नी निर्दोष व सुनीता पत्नी संतोष मौके से फरार हो गई। थाना प्रभारी रामाआसरे ने बताया कि डीजे बजाने को लेकर पुलिस से नोकझोंक हुई है। चार महिलाओं सहित 10 के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। मारपीट की जानकारी नहीं है।