फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

दूसरे दिन भी मजदूरों का हंगामा

Tue, 07 Jun 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
crime
भरुआसुमेरपुर। निर्माणाधीन सीमेंट फैक्टरी में रविवार को साथी की मौत पर मजदूरों में दूसरे दिन भी गुस्सा रहा। मजदूरों ने कार्य बहिष्कार कर हंगामा किया। फैक्टरी प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के समझाने पर मजदूरों का हंगामा बंद हुआ। वह मृतक साथी के परिजनों को मुआवजा मिलने तक काम शुरू करने के लिए राजी नहीं हुए।
विज्ञापन

प्रेम नगर के पास सीमेंट का कारखाना एक साल से निर्माणाधीन है। इस कारखाने में 500 मजदूर कार्यरत हैं। रविवार को काम के दौरान हालत बिगड़ने पर देवरिया जनपद निवासी मजदूर महेश यादव (53) को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां देर शाम मौत हो गई थी। माना जा रहा है कि हीट स्ट्रोक के कारण उसकी मौत हुई। साथी की मौत पर सोमवार को मजदूरों ने काम बंद कर हंगामा किया था। जाम लगाने का प्रयास भी किया था। मंगलवार को सुबह मजदूरों ने मुआवजे की मांग को लेकर फिर हंगामा शुरू कर दिया। फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने मजदूरों को आश्वस्त किया कि वह जिलाधिकारी एवं श्रम अधिकारी से मिलकर समस्याओं का समाधान कराएंगे। व्यापार बंधु की बैठक में भी मामला उठाया जाएगा। फैक्टरी प्रबंधन से जुड़े रितेश साहू ने हंगामे से इनकार करते हुए कहा कि मजदूरों की समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed