फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

सीआरपीएफ महिला कर्मी ने फांसी लगाई

Tue, 07 Jun 2022 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
crime
मृतका सीआरपीएफ जवान रजनी देवी की फाइल फोटो। - फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। सीआरपीएफ की महिला कर्मी ने मंगलवार शाम फांसी लगा ली। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। मृतक का इकलौता भाई प्रधान है।
विज्ञापन

बिरखेरा निवासी जयराम यादव की पुत्री रजनी (27) का विवाह सात वर्ष पूर्व पंधरी गांव में हुआ था। दो वर्ष बाद ही पति से तलाक हो गया था। वर्ष 2017-18 में उसे सीआरपीएफ में नौकरी मिल गई थी। वह लखनऊ में तैनात थी। मृतक के चचेरे भाई रामफल ने बताया कि वह 15 पहले छुट्टी लेकर गांव आई थी। बाद में रिश्तेदारी में बांदा के डिघौंट गांव मामा के पौत्र की शादी में शामिल होने गई थी। मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे घर लौटी। शाम चार बजे कमरे में फांसी लगा ली। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। घटना के बाद प्रधान के घर ग्रामीण परिजनों को ढांढस बधाने में जुटे रहे। थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed