{"_id":"629e4668023b3a3bf96ccfd6","slug":"crime-hamirpur-news-knp70098021","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बैंककर्मी से छेड़खानी पर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला बैंककर्मी से छेड़खानी पर दबोचा
विज्ञापन
सुमेरपुर में पुलिस पर हमला करने वाले युवक को पकड़ कर ले जाती पुलिस।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआ सुमेरपुर। सोमवार सुबह महिला बैंककर्मी का दो बाइक सवार युवकों ने पीछा कर छेड़खानी की और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया। दूसरा बाइक लेकर फरार हो गया। बाइक पर बैठाकर पुलिस युवक को थाने ले जा रही थी। तभी वह कूदकर घर में जा घुसा। परिजनों ने उसे थाने ले जाने का विरोध कर पुलिसकर्मियों से अभद्रता की।
थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि कस्बे की एक युवती बैंक में काम करती है। सुबह बैंक जा रही थी। तभी देवगांव चौराहा के पास भांग वाली गली में रहने वाले मयंक सिंह व नई बस्ती निवासी मोहित सिंह ने बाइक से पीछा कर छेड़खानी करते हुए मोबाइल छीनने का प्रयास किया। शिकायत पर सिपाहियों को मौके पर भेजा।
सिपाहियों ने मयंक सिंह को मौके पर दबोच लिया। मोहित सिंह भागने में सफल रहा। थाने लाते समय अपने घर के नजदीक पहुंचने पर मयंक चलती बाइक से कूदकर घर में छिप गया। पुलिस उसे पकड़ने गई तो मयंक के परिजनों ने विरोध जताते हुए सिपाहियों से अभद्रता की। बाद में थाने से और पुलिस कर्मी पहुंचे। पिता व पुत्र को थाने लाया गया है।