फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

सड़क हादासे में चालक की मौत

Thu, 26 May 2022 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
crime
सरीला। चिकासी थाना क्षेत्र के चुरहा गांव के पास राठ-उरई मार्ग पर ट्रक व पिकअप की भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

जालौन के कोंच कस्बे के कांशीराम कालोनी निवासी श्याम बाबू (23) पिकअप से राठ की तरफ जा रहा था। तभी राठ- उरई मार्ग पर चुरहा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक से भिड़ंत हो गई। चालक श्याम बाबू वाहन में फंस गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। थानाध्यक्ष हेमंत मिश्रा ने बताया कि गैस कटर से पिकअप को काटकर चालक को निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ट्रक चालक के बारे में जानकारी की जा रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे गई है। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

उधर, कानपुर-सागर हाईवे पर बच्चों के साथ बाइक से गांव जा रहे दंपती को रश्मि पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई। पति व दोनों बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी इंटर कालेज के निकट किराये के मकान में रह रहे नीरज पांडेय ने बताया कि वह महोबा के तमौरा गांव निवासी हैं। पत्नी संजू पांडेय (40) घर में ही सिलाई का काम करती थी। गांव में कुछ कृषि भूमि है। वह एक निजी विद्यालय में शिक्षक है। स्कूल की छुट्टी होने पर पत्नी, बेटी अनीता (15), बेटा राघव (8) को लेकर बाइक से गांव जा रहे थे। तभी गुरुवार को सुबह 11 बजे हाईवे पर पेट्रोल पंप के निकट ट्रक ने टक्कर मार दी। वह हेलमेट लगाए था। इस कारण उसे कम चोटें आईं। पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उसे सीएचसी में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed