फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

पत्नी के वियोग में किसान ने जान दी

Sat, 30 Apr 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
crime
मौदहा। पत्नी के वियोग में एक किसान ने सल्फास खाकर जान दे दी। घटना से परिजनों ने कोहराम मचा है।
विज्ञापन

करहिया गांव निवासी भोला (42) ने शुक्रवार रात अपने घर में सल्फास की गोलियां खा लीं। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी लाए। वहां भोला का प्राथमिक उपचार होने के बाद परिजन घर ले आए। इस बीच भोला ने सल्फास खाने वाली बात किसी को नहीं बताई। रात में लगातार उसकी हालत बिगड़ती गई। इस पर परिजन उसे शनिवार की सुबह फिर सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जांच शुरू कर दी है।

मृतक के भतीजे नवल ने बताया कि भोला की पत्नी की एक माह पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इससे पत्नी के वियोग में वह बहदवास हो गए थे। कुछ समय से उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। वह अपने पीछे तीन पुत्रियों व दो पुत्रों को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। दो पुत्रियां विवाह के लायक हैं। मृतक के पास 15 बीघे जमीन थी। वह खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। घटना से गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed