{"_id":"6266e1077033114a9f467247","slug":"crime-hamirpur-news-knp6932766114","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र, महिला और मजदूर ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र, महिला और मजदूर ने जान दी
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर/मुस्कुरा/गहरौली। जरा-जरा सी बात पर छात्र, महिला और मजदूर ने जान दे दी। तीनों लोगों के परिजनों का रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
चांदथोक निवासी शेरा अवस्थी ने बताया कि उसके पुत्र ऋषभ (16) ने नए कपड़े न दिलाए जाने से नाराज होकर रविवार की रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक इंटर का छात्र था।
सोमवार सुबह बांकी मार्ग के मोहल्ले में कालीदीन प्रजापति की पत्नी लक्ष्मनिया (45) ने अज्ञात कारणों से घर में फांसी लगा ली। घटना के समय पति मजदूरी करने व पुत्र ई रिक्शा चलाने गया था। घटना के समय बहू घर पर अकेली थी। जब तक उसकी नजर पड़ी सास की मौत हो चुकी थी। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। मृतका के पुत्र सुनील प्रजापति ने बताया कि आत्महत्या की वजह ज्ञात नहीं है। घर में सब कुछ सामान्य था।
विज्ञापन
लखन प्रजापति ने बताया कि उसका छोटा भाई हरगोविंद प्रजापति (24) ईंट भट्ठों में मजदूरी करता था। भांजी की शादी में कबरई तीन दिन पूर्व आया है। शनिवार को घर आया था। रविवार रात पारिवारिक कलह के चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी होते ही उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। हर गोविंद की शादी डेढ़ साल पहले पारा पंधरी के रामफल की पुत्री खुशबू के साथ हुई थी। पति की मौत पर गर्भवती खुशबू का रोकर बुरा हाल है।