{"_id":"6266dfafbadaa232d71495be","slug":"crime-hamirpur-news-knp6932738134","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के गुटों में पथराव, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के गुटों में पथराव, फायरिंग
विज्ञापन
गोहांड में कालेज के बाहर गोली बारी के बाद लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहांड (हमीरपुर)। गांधी इंटर कॉलेज में इंटर का प्रैक्टिकल देने आए चिकासी के वृंदावन एकेडमी व दीनदयाल उपाध्याय कालेज के छात्रों का विवाद हो गया। इस पर आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के सामने दोनों गुटों के बीच फायरिंग व पत्थरबाजी हो गई। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में लिया है।
गांधी इंटर कॉलेज में सोमवार को इंटर के रसायन, भौतिकी व जीव विज्ञान के प्रैक्टिकल चल रहे हैं। इस कालेज में चिकासी के वृंदावन एकेडमी व दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय के छात्रों का सेंटर बनाया गया है। प्रैक्टिकल शुरू होने से पहले विद्यालय के बाहर बैंक के सामने कुछ छात्रआपस में किसी बात को लेकर भिड़ गए। देखते ही देखते पथराव और फायरिंग होने लगी। इससे भगदड़ मच गई। जरिया थानाध्यक्ष व यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची। मुख्य आरोपी मौके से भाग निकला। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया थाना चिकासी के बरौली गांव निवासी बॉबी राजपूत व अतरा के विशाल राजपूत वृंदावन एकेडमी चिकासी में 12वीं क्लास में पढ़ते हैं।
सोमवार को दोनों का प्रैक्टिकल होना था। दोनों छात्रों के बीच पूर्व से किसी बात को लेकर विवाद था। इस कारण विशाल राजपूत ने अपने कुछ बाहरी दोस्तों को बुला लिया और बॉबी को पीटने लगा। तभी अन्य छात्रों और दुकानदारों ने विशाल व उसके साथियों को दौड़ा लिया। इस बीच विशाल व उसके साथी भाग गए। पूछताछ में लोगों ने बताया कि भागते समय विशाल के साथी ने तमंचे से फायर किया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।