{"_id":"61f046ce7861fd586943d9ef","slug":"crime-hamirpur-news-knp6771523147","type":"story","status":"publish","title_hn":"15.73 लाख की नगदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15.73 लाख की नगदी बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर-मौदहा। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चल रही चेकिंग के दौरान सिसोलर थाना पुलिस ने 11.73 लाख और कुरारा थाना पुलिस ने चार लाख रुपये की नकदी पकड़ी है। पुलिस ने बरामद की गई धनराशि को कब्जे में लेकर आयकर व चुनाव के लिए बनाई गई फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम के अधिकारियों को सूचना दे दी है।
सिसोलर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया मंगलवार को वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान सिसोलर कस्बे के पास मुख्य मार्ग से गुजर रही एक कार चेकिंग के लिए रोकी गई। तलाशी में कार के अंदर 11.73 लाख रुपये बरामद हुए। कार में सवार उन्नाव निवासी कौशल किशोर खुद को मौरंग की एक खदान का मुनीम बताया। वह मौके पर रुपयों का हिसाब नहीं दे सका। बकौल थाना प्रभारी बरामद रकम को कब्जे में लेकर मामले की जांच के लिए आयकर विभाग और फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम के अधिकारियों को बुलाया गया है।
इसी तरह कुरारा थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह अपनी व फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम के साथ बेरी तिराहा के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे
। उसी दौरान कदौरा से हमीरपुर की तरफ जा रही बोलेरो को चेकिंग के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान बोलेरो में रखे एक बैग में चार लाख रुपये बरामद हुए। राजस्थान के तोंदा जुजनू निवासी नरेंद्र सिंह के पास से मिली नकदी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में आयकर विभाग की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।