{"_id":"6089a18e8ebc3e591f4965b2","slug":"crime-hamirpur-news-knp625849390","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू वाहन की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
राठ। पनवाड़ी मार्ग पर बुधवार की सुबह शौच के लिए जा रहे युवक को किसी बेकाबू वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नगर के बारहखंभा मोहल्ला निवासी रजभान ने बताया कि पनवाड़ी मार्ग पर पेट्रोलपंप के पास उनका ढाबा है। मोहल्ला बजरिया निवासी फिरोज उर्फ फकीरा (35) उनके ढाबे पर काम करता था। बुधवार की सुबह फिरोज शौच के लिए जा रहा था।
तभी किसी बेकाबू वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ढाबा मालिक की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।