फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

खेत में पानी भरने से बर्बाद हो गई आठ बीघे फसल, नहर काटकर फसल में पानी भरने का लगाया आरोप

Mon, 04 Jan 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime
राठ के पहाड़ी गढ़ी में नहर काट कर खेतों में भरा पानी। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
राठ। रंजिश के चलते युवक ने नहर काटकर पड़ोसी किसान के खेत में पानी भर दिया। जिससे किसान की आठ बीघे चना व गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी गढ़ी गांव निवासी बृजनंदन पुत्र छक्कीलाल राजपूत ने बताया वह खेती कर परिवार पालते हैं। गांव का ही एक युवक उनसे अकारण रंजिश मानता है। रविवार रात उक्त युवक ने नहर काटकर उनके खेत में पानी भर दिया। सोमवार सुबह जब वह खेत पहुंचे तो उनकी फसल जलमग्न थी। पानी भरने से चार बीघा चना व चार बीघा गेहूं की फसल बर्बाद हुई है।
विज्ञापन

उलाहना देने पर युवक ने पानी निकालने की बात कहते हुए मामला टाल गया। बृजनंदन ने बताया फसल की क्षतिपूर्ति के लिए मामला गांव की पंचायत में ले गए हैं। जहां लोगों ने नष्ट फसल की क्षतिपूर्ति देने की बात कही। मगर आरोपी आदेश न मानने की बात कह मौके से चला गया। फसल नष्ट हो जाने पर वह दाने-दाने को मोहताज हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नलकूप का ट्रांसफार्मर खराब, किसान परेशान
भरुआसुमेरपुर। ग्राम पंचायत पारा रैपुरा में राजकीय नलकूप संख्या-206 एचजी का ट्रांसफार्मर तीन सप्ताह से खराब है। ऐसे में करीब 200 बीघा गेहूं की फसल सूखने की कगार में पहुंच गई है। किसानों ने कहा सुनवाई न हुई तो जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। पारा रैपुरा के निवर्तमान प्रधान बिहारीलाल प्रजापति ने बताया नलकूप का ट्रांसफार्मर तीन सप्ताह से फुंका है। बताया अवर अभियंता रवींद्र कुमार साहू ने ट्रांसफार्मर खराब होने की रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी है। लेकिन स्टोर के अवर अभियंता ट्रांसफार्मर को लेकर कह रहे हैं कि जब तक अधिशासी अभियंता का लिखित आदेश नहीं आएगा। ट्रांसफार्मर नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया अधिशासी अभियंता फोन ही नहीं रिसीव कर रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed