{"_id":"5ef0eab28ebc3e42ae3d376e","slug":"crime-hamirpur-news-knp567005716","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों से वसूली करने पर लोकेशन देने वालों ने पीटा, बाइक से भागते समय कार से टक्कर मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों से वसूली करने पर लोकेशन देने वालों ने पीटा, बाइक से भागते समय कार से टक्कर मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर रविवार रात ट्रकों से वसूली करने पर दो युवकों को ट्रकों को लोकेशन देने वालों ने जमकर पीटा। बाइक से भागने पर कार से टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया, जहां दोनों को कानपुर रेफर किया गया है।
रविवार रात 12 बजे एक तथाकथित पत्रकार अपने एक साथी के साथ हाईवे पर ओवरलोड ट्रकों से अवैध वसूली कर रहा था। इस पर ट्रकों को लोकेशन देने वाले चार पहिया वाहन सवार लोगों ने विरोध किया। बताते हैं इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हुई।
किसी तरह लोकेशन वालों की चुंगल से छूटे दोनों युवकों ने बाइक से भागने की कोशिश की। इस पर लोकेशन देने वालों ने कार से बाइक में टक्कर मार दी और मौके से भाग निकले। इस घटना में तथाकथित पत्रकार व उसका साथी गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए पीएचसी पहुंचाया और घटना से परिजनों को अवगत कराया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को गंभीर हालत में कानपुर ले गए। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने बताया दो युवक दुर्घटना में घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वसूली व विवाद की उन्हें जानकारी नहीं है।