{"_id":"5ee8f3a18ebc3e42e04eb820","slug":"crime-hamirpur-news-knp5658827120","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोडिंग व अवैध खनन को लेकर डीएम सख्त, दो सप्ताह तक रात में चेकिंग के लिए अधिकारियों की तैनाती की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोडिंग व अवैध खनन को लेकर डीएम सख्त, दो सप्ताह तक रात में चेकिंग के लिए अधिकारियों की तैनाती की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। मौरंग के अवैध खनन, चोरी व ओवरलोडिंग रोकने के लिए डीएम ने सख्ती शुरू कर दी है। इसके लिए चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जिसके चलते अधिकारियों के सचल जांच दल गठित किए हैं। जो रात नौ से सुबह चार बजे तक चेकिंग की रिपोर्ट सौंपेंगे।
डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने बताया खनिज का अवैध परिवहन, ओवरलोड वाहनों को कोतवाली व पुलिस चौकी कुछेछा में निरुद्घ कराया जाएगा। चेकिंग का कार्य मंगलवार से शुरू होगा और 30 जून तक जारी रहेगा।
मंगलवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभय सागर, एआरटीओ कार्यालय के निरीक्षक, खनिज सर्वेयर श्रीप्रकाश व कोतवाल श्यामप्रताप पटेल, गुरुवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी नीरज कुमार, पीटीओ अर्जुन सिंह, खान निरीक्षक जितेंद्र सिंह व कोतवाल, शुक्रवार को अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, खान निरीक्षक, एआरटीओ विभाग के प्राविधिक निरीक्षक व कोतवाल की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
रविवार को नायब तहसीलदार विजय प्रताप सिंह, एआरटीओ भगवान प्रसाद, खान निरीक्षक शैलेंद्र सिंह, कोतवाल व सोमवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी, पीटीओ, खान निरीक्षक और कोतवाल चेकिंग अभियान में रहेंगे। जिलाधिकारी ने बताया एसडीएम राजेश चौरसिया व डिप्टी कलक्टर संजीव शाक्य एक दिन छोड़कर तैनात टीमों की आकस्मिक चेकिंग करेंगे।
कहा लक्ष्मीबाई तिराहे पर वाहनों की चेकिंग होगी। इसके चलते पुलिस कार्यालय से डाक बंगले तिराहे से होकर यमुना पुल की ओर जाने वाले ट्रकों को रोकने के लिए बैरियर लगाकर रात दस से सुबह छह बजे तक रोका जाएगा। लक्ष्मीबाई तिराहे पर लगे सीसीटीवी की रिकार्डिंग की जांच होगी। जिलाधिकारी ने कहा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।