{"_id":"5ee658718ebc3e42d3713293","slug":"crime-hamirpur-news-knp5655347168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी ने लगाया पिता की हत्या का आरोप, दो दिन पहले खेत पर मिला था शव, जमीन का चल रहा है विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी ने लगाया पिता की हत्या का आरोप, दो दिन पहले खेत पर मिला था शव, जमीन का चल रहा है विवाद
राठ के गोहानी गांव में घटना की जानकारी देती मृतक किसान की पुत्री
- फोटो : HAMIRPUR
Link Copied
राठ। दो दिन पहले खेत पर किसान का शव मिला था। किसान की पुत्री ने पिता की हत्या का आरोप लगाया है। उसने कहा जमीन के विवाद में परिवारीजनों ने ही उसके पिता की हत्या की है।
विज्ञापन
चिकासी के चंदवारी डांडा निवासी मम्मू पत्नी पूरन सिंह ने बताया वह अपने मायके मझगवां के गोहानी गांव में रहती हैं। आरोप लगाया कि परिवारीजनों ने संपत्ति विवाद में 10 जून को उसके पिता द्रगपाल की खेत पर हत्या की है। तीन दिन तक जब पिता खेत से घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन की। 12 जून को खेत में पिता का शव मिला।
विज्ञापन
आरोप है कि परिवारीजन उसके पिता को जमीन के विवाद में जान से मारने की धमकी देते थे। जिस दिन पिता की हत्या हुई उस दिन भी सुबह उसे धमकी दी गई थी। पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए उसने अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। मझगवां एसओ रामजीत सिंह गौड़ ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण ज्ञात होगा। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।