फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

बेटे ने वृद्ध मां को डंडे से पीटा, मौत, शराब और जुए के लिए रुपये मांग रहा था, गिरफ्तार

Sun, 14 Jun 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
crime
राठ (हमीरपुर)। मझगवां क्षेत्र के टोलारावत गांव में शराब और जुए के लिए पैसे न देने पर बेटे ने मां को डंडे से पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

टोलारावत गांव निवासी मुठीराम अहिरवार अपनी पत्नी श्यामबाई (60) व छोटे पुत्र के साथ रहते हैं, जबकि उनका बड़ा बेटा शिवचरन (32) अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अलग रहता है। बताया शिवचरन जुआं व शराब का लती है। रविवार शाम करीब सात बजे उसने अपने पिता मुठीराम से पैसों की मांग की। न देने पर पिता-पुत्र के बीच विवाद होने लगा।
विज्ञापन

जब श्यामबाई ने बीच बचाव का प्रयास किया तो बेटे ने डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट आने पर मां की मौके पर ही मौत हो गई। मझगवां थानाध्यक्ष रामजीत सिंह गौड़ ने बताया इलाज के लिए पैसे मांगने पर आरोपी का पिता और मां से विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने अपनी मां के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे उनकी मौत हुई है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मुठीराम की तहरीर पर बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed