{"_id":"5ee1152d8ebc3e432c0c118c","slug":"crime-hamirpur-news-knp564823395","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने पकड़ा ओवरलोड ट्रक, कार्रवाई के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने पकड़ा ओवरलोड ट्रक, कार्रवाई के आदेश
विज्ञापन
जलालपुर मार्ग में ओवर लोड ट्रक को रोके डीएम व एसपी।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। सरीला जाते समय डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी व एसपी श्लोक कुमार ने रास्ते में मौरंग लदे एक ओवरलोड ट्रक को पकड़ा। चालक से रायल्टी रसीद मांगी, मगर चालक नहीं दिखा। जिस पर डीएम ने चालक व जिस खदान से मौरंग बिना एमएम 11 के लादी गई है, उसके पट्टा धारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
चालक ने भेड़ी जलालपुर मौरंग खदान संख्या 23-13 से बिना एमएम-11 के मौरंग लादने की बात बताई है। उधर, बिवांर में अवैध मौरंग का कार्य जारी है। विरमा नदी से मौरंग को ट्रैक्टरों से भरकर महंगे दामों में बेची जा रही है। थाना पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़कर थाने में खड़ा करासा है। महेरा गांव के पास विरमा नदी निकली है।
मंगलवार रात बिवांर थाना पुलिस ने महेरा गांव निवासी हरि सिंह राजपूत की ट्रैक्टर-ट्राली को नदी से मौरंग भरकर ले जाते समय पकड़ लिया। पुलिस को देखकर चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। दरोगा योगेश कुमार ने बताया खनिज विभाग को जानकारी दी गई। खनन अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, सदर एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया ने कुरारा के झलोखर के पास वाहन चेकिंग के दौरान मौरंग से लदा एक ओवरलोड ट्रक पकड़ा। एसडीएम ने ट्रक को थाना पुलिस के सुपुर्द कर खनिज विभाग को सूचित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।