फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

दिल्ली से लौट रहे मजदूर परिवार से लूट, एटा पुलिस के मदद न करने पर भाई ने हमीरपुर कोतवाली में लगाई गुहार

Mon, 04 May 2020 09:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
crime
राठ (हमीरपुर)। कस्बे के मियांपुरा निवासी मजदूर परिवार के एटा के पास जंगल में वाहन रोककर चालक ने लूट लिया। एटा पुलिस के मदद न करने पर पीड़ित के भाई ने कोतवाली में मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मियापुरा निवासी राजेंद्र पुत्र भवानीदीन ने बताया उसका बड़ा भाई हरिश्चंद्र अपनी पत्नी रीता के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। लॉकडाउन के कारण वाहन न मिलने पर हरिश्चंद्र अपनी पत्नी रीता, साले रवींद्र व उसकी पत्नी और सास के साथ पैदल दिल्ली से चल दिए। बताया अलीगढ़ से एक चार पहिया वाहन उरई के लिए भाडे़ पर लिया।
विज्ञापन

महिलाओं व बच्चों को वाहन में बैठाने के बाद वह अपने साले के साथ साइकिल से आ रहे थे। बताया वाहन चालक ने एटा के पास जंगल में गाड़ी रोककर महिलाओं के सोने चांदी के जेवर व नगदी छीन ली और भाग गए। जेवर करीब ढाई लाख रुपये के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसका भाई व साला पीछे से साइकिल से पहुंचे तो जंगल में महिलाएं व बच्चे रोते बिलखते मिले। राजेंद्र ने कहा एटा की पुलिस उनकी कोई मदद नहीं की। उसका भाई व अन्य लोग एटा के एक पेट्रोल पंप पर रुके हैं। रविवार शाम कोतवाली पहुंचे राजेंद्र ने पुलिस से परिवार को सकुशल वापस लाने में मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed