फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Students of PM SHRI schools will be provided with learning kits.

Hamirpur News: पीएमश्री स्कूलों के छात्रों को दी जाएगी लर्निंग किट

Sat, 10 Oct 2026 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Students of PM SHRI schools will be provided with learning kits.
महोबा। पीएमश्री स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को लर्निंग किट व डायरी दी जाएगी। इसमें ड्राइंग शीट, वर्कशीट, गतिविधि सामग्री और अन्य उपयोगी वस्तुएं होंगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पीएमश्री विद्यालयों में छात्रों के लिए कक्षा-शिक्षण को अधिक प्रभावी और सीखने के तरीके को अधिक उपयोगी बनाया जा रहा है। योजना के तहत कक्षा एक से पांच तक के लिए निपुण लक्ष्य पोस्टर, तालिका पोस्टर, शिक्षण-अधिगम से संबंधित आईईसी सामग्री व साप्ताहिक आकलन ट्रैकर की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

इसके साथ शिक्षकों को विषय और पाठ्य बिंदुओं के अनुरूप टीएलएम बनाने व प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया गया है। यह लर्निंग किट बच्चों को अभ्यास करने, अवधारणाओं को समझने और सीखने के विविध अवसर उपलब्ध कराने में सहायक बनेगी। टीएलएम के लिए कार्ड बोर्ड, चार्ट पेपर, स्केच पेन, पेपर एडहेसिव, अबेकस, ग्लोब, भारत व विश्व के मानचित्र, कठपुतलियां, परिवहन और पशु-पक्षियों के चार्ट समेत विभिन्न उपयोगी सामग्री की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed