फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

पूर्व प्रधान के घर पर फायरिंग, गोलियां चलने से गांव में मचा हड़कंप

Sat, 11 Apr 2020 09:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
crime
राठ के गिरवर गांव में घटना की जानकारी देता पूर्व प्रधान - फोटो : HAMIRPUR
राठ। मझगवां के गिरवर गांव में दो पक्षों में विवाद के बाद एक पक्ष ने पूर्व प्रधान के घर पर धावा बोल दिया। गालीगलौज कर फायरिंग की। पूर्व प्रधान की ओर से जवाबी फायरिंग करने पर आरोपी भाग गए। फायरिंग की घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

गिरवर गांव निवासी अमरचंद्र ने बताया वर्ष 2005 में वह प्रधान रह चुके है। आगामी पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी में है। बताया शनिवार शाम वह अपने घर के दरवाजे पर थे। तभी गांव के ही करीब दस लोग तमंचा लेकर पहुंचे। आरोप है कि उस पर जान से मारने की नियत से कई फायर किए। उन्होंने घर के अंदर भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन

जब अपनी लाइसेंसी राइफल से जवाबी फायर किया तो आरोपी धमकी देते हुए वहां से चले गए। दिनदहाड़े इस घटना से गांव में भगदड़ मच गई। ग्रामीण अपने घरों के दरवाजे बंद कर अंदर दुबक गए। पूर्व प्रधान ने बताया आरोपी उसे चुनाव लड़ने से रोक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात को लेकर जानलेवा हमला किया गया है। सूचना पर थानाध्यक्ष मझगवां रामजीत सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। मौके से पुलिस को एक तमंचा व कारतूस के छर्रे बरामद हुए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed