{"_id":"5e3864cb8ebc3e4b593b8bdf","slug":"crime-hamirpur-news-knp542330435","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती पर ओवरलोड ट्रक चालकों ने बदला रास्ता, बैरियर लगाने के बाद भी खनिज और पुलिस कर्मियों के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती पर ओवरलोड ट्रक चालकों ने बदला रास्ता, बैरियर लगाने के बाद भी खनिज और पुलिस कर्मियों के हाथ खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ पुलिस व खनिज विभाग का शिकंजा कसते ही ट्रक चालकों ने अपना रास्ता बदल दिया है। इससे दोनों विभागों के हाथ फिलहाल कुछ नहीं लग रहा है और कर्मी रात दिन बैरियर पर बैठे रहते हैं।
ओवरलोड ट्रकों को रोकने के लिए खनिज विभाग ने पंधरी गांव में बैरियर लगाया है। बैरियर में खनिज कर्मियों के साथ पुलिस भी लगी है। मगर पिछले तीन दिन में दोनों विभागों के हाथ कुछ नहीं लगा है। जनपद बांदा के मटौंध व सिसोलर के रास्ते से आने वाले ओवरलोड ट्रकों ने बैरियर शुरू होते ही अपना रास्ता बदल लिया है। अब ट्रक चालक पचखुरा खुर्द से चंदपुरवा बुजुर्ग होते हुए सीधे हाईवे में आकर कानपुर, लखनऊ, उन्नाव आदि जगहों को निकल जाते हैं।
ट्रकों के मार्ग बदलने से बैरियर में तैनात खनिज विभाग के कर्मी खाली हाथ बैठे रहते हैं। खदानों से अभी भी तमाम ओवरलोड ट्रक मौरंग लादकर गुजरते हैं। इसके लिए कुछ लोगों ने लोकेशन देने का धंधा भी शुरू कर रखा है। यह लोग रात दिन में चंदपुरवा गेट से लेकर यमुना पुल तक का लोकेशन देने का कार्य करते हैं। इससे उनको अच्छी खासी आमदनी भी हो जाती है। लोकेशन पाते ही ट्रक चालक ओवरलोड ट्रकों को लेकर फर्राटा भरते हुए गुजर जाते हैं।