फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,hamirpur news,hatya

संपत्ति के लालच में की भतीजी की हत्या

Thu, 25 Mar 2021 10:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
crime,hamirpur news,hatya
करियापुर गांव में घटना स्थल पर मृतका नेहा की मां रामकुमारी के घटना की जानकारी लेते एसपी एनके सिंह - फोटो : HAMIRPUR
कुरारा (हमीरपुर)। आठ बीघे जमीन की लालच में एकलौती भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। शव बोरबेल में छिपाने के लिए धारदार हथियार से टुकड़े किए। बोरबेल में शव डालने के बाद उस पर ढक्कन लगा दिया। जांच में जुटी पुलिस ने 38वें दिन गुरुवार को घटना का खुलासा किया। शव बरामद कर युवती के हत्यारोपी चचेरे भाई और चाचा को गिरफ्तार किया है। तीसरे की तलाश जारी है। हत्या के तरीके को देख लोग कांप गए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत ककरऊ के मजरा करियापुर निवासी स्व. रघुवीर यादव की एकलौती पुत्री नेहा (21) 16 फरवरी को गायब हुई थी। उसी दिन युवती की मां रामकुमारी अपने मायके छतरपुर (मध्य प्रदेश) गईं थीं। लौटने पर 19 फरवरी को उन्होंने पड़ोसी युवक कपूर सिंह के खिलाफ पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक माह से ज्यादा समय गुजरने के बावजूद नेहा का कोई सुराग नहीं लगा। इधर पुलिस कपूर सिंह पर शक कर रही थी, लेकिन जांच में पुलिस को ऐसा कुछ नहीं मिला। इसके बाद पुलिस का शक नेहा के चाचाओं की ओर घूमा। पुलिस ने नेहा के चचेरे चाचा मुलायम सिंह, चचेरे भाई शैलेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरी घटना से पर्दा उठ गया।
विज्ञापन

जो कहानी निकलकर सामने आई, उसे सुनकर लोग कांप गए। पुलिस के अनुसार हत्यारोपियों ने नेहा को 16 फरवरी की रात ही मार डाला था। हत्या के बाद उसका बायां हाथ शरीर से अलग कर शव को करियापुर-ककरऊ के बीच निजी बोरबेल में डालकर ढक्कन बंद कर दिया था। मृतका की मां ने मुलायम, शैलेंद्र और सगे देवर रणधीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस रणधीर की तलाश में जुटी है। मृतका की मां ने बताया बेटी का आधार कार्ड न मिलने पर उसके भाग जाने की शंका थी। महिला ने आरोपियों से अपनी जान का खतरा भी बताया है। एसओ बांके बिहारी ने बताया तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। बताया मृतका के प्रेम प्रसंग की चर्चाएं रहीं, इसलिए जांच से गुमराह हो गए थे। एक हत्यारोपी फरार है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी एनके सिंह ने बताया वारदात के पीछे संपत्ति हड़पने का लालच है। जल्द ही तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 साल पहले हुई थी पिता की मौत
मृतका की मां ने बताया उनके पति की स्वर्गवास 4 साल पहले मौत हो गई थी। उसके बाद बेटी के नाम आठ बीघा जमीन करा दी थी। बताया नेहा कक्षा बारह तक पढ़ी थी। आरोपितों ने जुर्म स्वीकार कर बताया नेहा को पहले दवा खिलाकर बेहोश किया था, फिर हत्या की। उन्होंने बताया करीब 60 फीट गहरा है बोरबेल। बताया बोरबेल से शव निकालने में पुलिस और दमकल कर्मियों को पांच घंटे मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हत्यारोपी चाचा ने पुलिस के सामने सच बताना शुरू कर दिया है।

मृतका नेहा की फाइल फोटो। संवाद

मृतका नेहा की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed